ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया

PM Modi Expresses Shock

PM Modi Expresses Shock:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ईरान संबंधों को मजबूत करने में इब्राहिम रईसी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Read also-Yami Gautam: यामी गौतम और आदित्य के घर आया नन्हा मेहमान, बच्चे का रखा ये खास नाम

मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं।”प्रधानमंत्री ने कहा डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के परिवार और ईरान के लोगों के प्रति संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, “हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा।”

Read also-सौरभ भारद्वाज ने क्यों कहा केजरीवाल के साथ कुछ भी बुरा हुआ तो पीएम मोदी जिम्मेदार होंगे ? जानें

एस. जयशंकर ने कहा, “उनके साथ मेरी कई मुलाकातें याद हैं। उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। हम इस दुख की घड़ी में ईरान के लोगों के साथ हैं।”ईरान के मीडिया के मुताबिकघंटों की तलाश के बाद सोमवार को हेलीकॉप्टर की क्रैश साइट पर ईरानी राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और बाकी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।, ईरान के राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया था. इसके बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।सोमवार को ईरान की ओर से राष्ट्रपति रईसी समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि  हुई

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *