राजस्थान के करौली में पीएम मोदी: भ्रष्टाचारियों को जेल में जाना ही पड़ेगा

Shahnawaz Hussain on AAP
PM Modi Rally:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में डूबी हुई है। उन्होंने ‘गारंटी’ दी कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा।पीएम मोदी ने राजस्थान के करौली में रैली के दौरान कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में पेपर लीक के दोषियों को जेल भेजने का अपना वादा निभाया है।

Read also-दिल्ली शराब घोटाले में बीआरएस नेता के. कविता का बहुत बड़ा रोल – Manjinder Singh Sirsa

कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट …

“जो लोग हमारा घोर विरोध करते हैं, ये परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में मुनाफा खोजती है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे हैं। यहां कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पेपर लीक इंडस्ट्री खड़ी हो गई। मोदी ने आपको गारंटी दी थी कि बीजेपी सरकार आएगी पेपर लीक माफिया जेल के भीतर दिखाई देंगे। आज मोदी की गारंटी पूरी हुई कि नहीं हुई? आज राजस्थान ही नहीं पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। इसलिए इंडी अलायंस के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।अब मजा देखिए देश में क्या चल रहा है- एक तरफ मोदी है जो कहता है कि भ्रष्टाचार हटाओ और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये सारे लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए निकले हैं कान खोल कर सुन लें मोदी को कितनी भी धमकियां दें दे, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *