Entertainment: सिनेमाघरों में फिर से रीलिज हुई सनम तेरी कसम, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 11.36 करोड़ रुपये

Sanam Teri Kasam: 

Sanam Teri Kasam: अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे ने फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। फिल्म ने रि-रिलीज के सिर्फ दो दिन में ठीक-ठाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पाकिस्तानी एक्टर मावरा होकेन भी इस फिल्म में किरदार निभाया थे। ये रोमांस ड्रामा 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन उस समय बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Read also-Bengaluru: बिना अनुमति प्रदर्शन करना ब्रिटिश गायक शीरन को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। फिल्म ने शनिवार तक 11.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।राणे ने दर्शकों का आभार जताते हुए हुए इंस्टाग्राम पर बॉक्स ऑफिस अपडेट साझा किया।उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक और दिन, एक और रिकॉर्ड!!! #सनमतेरीकासम अपने दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है! प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! #सनमतेरीकसम #दिन2 #बॉक्सऑफिस #लवस्टोरी #बॉलीवुड #रीरिलीज।अभिनेता के पोस्ट के अनुसार, “सनम तेरी कसम” ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.14 करोड़ रुपये (शुद्ध) कमाए और शनिवार को 6.22 करोड़ रुपये की कमाई की।फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.36 करोड़ रुपये हो गया है।

Read also-Entertainment: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म ‘सूबेदार’ की पूरी की शूटिंग

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *