रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा के बाद दिल्ली लौटे PM मोदी

Delhi News: PM Modi returns to Delhi after visiting two countries, PM Modi returned to Delhi after visiting Russia and Austria, Russia and Austria, Prime Minister Modi, New Delhi, PM Modi Austria Visit, PM Modi Russia Visit, #russia, #austria, #NarendraModi, #narendramodi_primeminister, #VladimirPutin, #DelhiNews, #delhi, #delhincr-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

PM Modi Returned to Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा खत्म करने के बाद गुरुवार यानी की आज 11 जुलाई की सुबह दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी सबसे पहले रूस गए, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। यूक्रेन संघर्ष के बाद ये उनकी पहली मॉस्को यात्रा थी।

Read Also: Bhajanpura Murder : भजनपुरा में 30 साल के व्यक्ति की 16 बार चाकू मारकर की हत्या

बता दें, PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का हल युद्ध के मैदान में संभव नहीं है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता कामयाब नहीं होती। प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें दोनों देशों के बीच रिश्तों को बढ़ावा देने में योगदान के लिए ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ पुरस्कार दिया। इस इनाम का ऐलान 2019 में किया गया था। मॉस्को से पीएम मोदी ऑस्ट्रिया गए। वे करीब 41 साल में इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।

Read Also: Weather update : इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी, 79 मार्ग को किया बंद

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन और चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की और पर्यावरण-जलवायु परिवर्तन से निपटने समेत कई मुद्दों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने दोनों नेताओं के साथ यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया के हालात समेत दुनिया भर में चल रहे विवादों पर चर्चा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *