Auraiya: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गोकशी मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी का किया पीछा

ये मुठभेड़ अजीतमाल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। औरैया के एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया, “जब बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने के लिए कहा गया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और एक ब्रेकर से टकराने के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया।”

Read Also: बारिश से पानी-पानी हुआ केरल, इडुक्की में भूस्खलन से महिला की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF

दूसरा आरोपी हुआ फरार

आलोक मिश्रा ने आगे बताया कि उन्होंने अधिकारियों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी मनोज को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है।Auraiya:

Read Also: India Foreign Policy: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आरोपी के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई की रात थाना अजीतमल क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में मनोज वांछित चल रहा था। उसका फरार साथी राजा भी उसी मामले में नामजद है।आरोपी के पास से एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। अधिकारी ने कहा कि हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।Auraiya:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *