‘रॉकी भाई’ और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हुई ये खास बातें

हाल ही में भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर थे। दरअसल इसी दौरान केजीएफ स्टार एक्टर यश और कांतारा के एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ होम्बले मूवी के मेकर्स, प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और अश्विनी पुनीत राजकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि इस मुलाकात के दौरान सभी एक्टरों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर कई पहलुओं पर बातचीत की,  जैसे राज्य में सिनेमा हॉल की संख्या को बढ़ाना, सिनेमा पर प्रभावित और इकोनॉमी को बढ़ावा देने में कैसे मदद करेगा।

सारी बातें खत्म होने के बाद फिर टीम ने मोदी जी के साथ एक फोटो क्लिक की। बता दें कि केजीएफ 2′ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के साथ होम्बले मूवी ने 2022 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। साथ ही उन्होंने दर्शकों को बेहतरीन कहानियों से रूबरू कराया, साथ ही उन्होंने बड़े पर्दे पर मनोरंजन का लेवल एक और स्टेप बढ़ा दिया।

Read also:- बीपीएल परिवार की आय ज्यादा दिखा कर सरकारी राशन कार्ड से नाम काटे जाने के मामले ने पकड़ा तूल

आपको बता दें कि फिर से एक बार होम्बले मूवी सिनेमा हॅाल में धमाल मचाने वाली है। दरअसल हाल ही में ‘कांतारा’ के 100 डेज पूरे होने पर मूवी के लेखक, निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ के प्रीक्वल की घोषणा कर दी है। और होम्बले मूवी फिर एक बार अपने  बड़े प्रोजेक्ट सालार के साथ धमाल मचाने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *