महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस साइकिल से करेगी गश्त

Police Cycle Patrol- महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पुलिस अब पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाली मोटर साइकिलों और जीपों के अलावा साइकिल पर गश्त करती नजर आएगी।दिनेशचंद्र शुक्ल ने कहा कि अब तक हम मोटरसाइकिल और पेट्रोलिंग वैन से गश्त करते थे। हम उन सभी लोगों तक नहीं पहुंच सकते थे, जिन्हें हमारी मदद की ज़रूरत थी क्योंकि ये एक पुराना शहर है और सड़कें भी संकरी हैं। कार और मोटरसाइकिल जैसे बड़े वाहन वहां तक ​​नहीं पहुंच सकते। लेकिन साइकिल की मदद से हम वहां जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

गश्त के लिए साइकिल के हैंडल में एम्बर लाइट, रात में रोशनी के लिए एक छोटी फ्लैश-लाइट और पुलिस डंडे के लिए एक स्टैंड लगाया गया है। इन साइकिलों से पुलिस को संकरे रास्तों से भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

Read Also: Asian Championship Trophy 2023: जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में पूरे जोश के साथ उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

गश्ती पुलिस अधिकारी नितिन पाटिल ने  कहा कि इन साइकिलों का फायदा ये होगा कि आवाजाही काफी आसान हो जाएगी क्योंकि बड़े वाहन संकरी गलियों में आवाजाही को प्रतिबंधित करते हैं। हम साइकिल से उन जगहों तक पहुंच सकते हैं और जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए बातचीत कर सकते हैं। बातचीत और बेहतर होगी और जब रिश्ते मजबूत होंगे, बेहतर संचार से हम उनकी समस्याओं के बारे में जान सकेंगे।जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में कुल 32 साइकिलें वितरित की गई हैं। हर थाने को लगभग तीन साइकिलें दी गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *