Politics News: गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह ने किया नामांकन दाखिल

Politics News: Amit Shah files nomination from Gandhinagar Lok Sabha seat of Gujarat, Loksabha Election 2024, Politics news in hindi

Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार 19 अप्रैल को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान अमित शाह के साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने गुरुवार को करीब 20 किमी की दूरी तय करते हुए तीन बैक-टू-बैक रोड शो किए थे।

Read Also: First Phase Voting: सुबह 11 बजे तक इन राज्यों के मतदान का आकड़ा..

Politics News: दिन का उनका तीसरा और आखिरी रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोदिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों से गुजरा। ये इलाके गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। गांधीनगर लोकसभा सीट में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं – गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारणपुरा और साबरमती। ये सभी विधानसभा सीटें बीजेपी के पास हैं।

Read Also: Liver Problem: हो जाएं सावधान, आपका लिवर भी ले सकता है आपकी जान

अमित शाह ने 2019 में गांधीनगर से पांच लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अमित शाह से पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व उप- प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने किया था। कांग्रेस ने गांधीनगर से पार्टी के सचिव सोनल पटेल को मैदान में उतारा है। पटेल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में सात मई को मतदान होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *