Politics: गंगटोक में PM नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ खेला फुटबाल

Politics:

Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के 2 दिन के दौरे पर गंगटोक में खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेले । फुटबॉल मैदान की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सिक्किम में अपने युवा मित्रों के साथ गंगटोक की सुहावनी सुबह में खेलने में बहुत आनंद आया। बंगाल में हाल ही में चुनाव थमा है, और बंगाल की तरह ही सिक्किम में भी फुटबॉल बहुत लोकप्रिय है।इसलिए PM मोदी ने अपने 2 दिन के दौरे में युवाओं के साथ फुटबॉल खेला ताकि वो आसानी से वहां के लोगों के साथ जुड़ सके।PM मोदी सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक रोड शो किया।Politics

Read Also-Bollywood: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फ़िल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को होगी रिलीज़

PM मोदी सिक्किम के भारत में विलय के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और करीब 4000 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की लगातार कोशिश हो रही है। तब आज सिक्किम ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का दर्शन करा दिए। इससे वो सिक्किम के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि सरकार उनके विकास के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *