चर्चित टीवी अभिनेत्री हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से की शादी

Hina Khan: टेलीविजन की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपने विवाह समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं।शादी की जानकारी हिना खान से खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।एक तस्वीर में हिना और रॉकी विवाह पंजीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं।

Read also- विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी ने अपने आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा

हिना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जन्मों-जन्मों तक बना रहेगा। हम, हमारा घर, हमारी रोशनी, हमारी उम्मीद…और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर लेते हैं।उन्होंने लिखा, “आज, हमारा मिलन प्रेम और कानून के पत्रों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। हम पति और पत्नी के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।अपनी शादी में हिना ने साड़ी पहनी थी जिस पर सोने और चांदी की कसीदाकारी थी और उसका गुलाबी बॉर्डर था। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

Read also- कोयंबटूर में हुआ Thug Life का प्रीमियर, फिल्म को लेकर फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

रॉकी ने भी मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया ‘कुर्ता सेट’ पहना था। हिना और रॉकी 13 साल से ज़्यादा समय से एक साथ थे।उनकी पहली मुलाकात “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के सेट पर हुई थी। इस शो में हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था और रॉकी प्रोड्यूसर (सुपरवाइजर) के तौर पर काम कर रहे थे। पिछले साल जून में हिना को स्टेज तीन का स्तन कैंसर होने का पता चला था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *