PM Modi on Opposition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कम आबादी और वोटों की वजह से पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ का उद्घाटन किया। ये महोत्सव आठ पूर्वोत्तर राज्यों के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को प्रदर्शित करेगा।
Read also- Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, Asia Cup के फाइनल में पहुंची इंडिया टीम
इस मौके पर उन्होंने कहा, “देश को अगर हम देखें पूरा नक्शा को तो पश्चिमी क्षेत्र ने भारत की ग्रोथ स्टोरी में बढ़ी भूमिका निभाई है। इस कालखंड के बाद अब कहा जाता है कि 21वीं सदी एशिया की है, पूर्व की है, भारत की है। ऐसे में मेरा ये विश्वास है कि मां भारत में भी आने वाला समय पूर्वी भारत का, हमारे पूर्वोतर का है। लंबे सम. तक हमने देखा कि विकास को भी कैसे वोटों की संख्या से तोला गया। पूर्वोत्तर राज्यों के पास वोट कम थे, सीटें कम थी, इसलिए पहले की सरकारों द्वारा वहां के विकासकार्यों पर भी ध्यान नहीं दिया गया।”
Read also- Kisan Andolan News: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का छलका दर्द, केंद्र सरकार पर दी ये प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, “ये अटल जी की सरकार थी जिसने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया। साथियो, बीते दशक में हमने मन से प्रयास किया कि दिल्ली और दिल, इससे दूरी का जो भाव है वो कम होना चाहिए। केंद्र सरकार के मंत्री 700 से अधिक बार पूर्वोत्तर राज्यों में गए। लोगों के साथ वहां लंबा समय गुजारा है।”
( SOURCE PTI)
