(प्रदीप कुमार):प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान कहा कि डीपफेक भारत के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है, जिससे अराजकता पैदा हो सकती है।’पीएम मोदी ने मीडिया से लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक को लेकर शिक्षित करने का भी आग्रह किया है।इस दौरान पीएम मोदी ने खुद पर बने एक डीपफेक वीडियो का भी जिक्र किया।दरअसल हाल ही में पीएम मोदी का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पीएम मोदी गरबा कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो फेक था।इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर जमकर बवाल मचा था।पीएम मोदी ने कहा कि, ‘AI के कारण खासतौर से डीपफेक के कारण संकट आ रहा है।
इस संकट के बारे में लोगों को जागरूक किये जाने की जरूरत है।इस दौरान पीएम मोदी ने कम उम्र में पत्रकारों की हो रही मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए 40 की उम्र के बाद रेग्युलर मेडिकल चेकअप करवाने की भी सलाह दी। प्रधानमंत्री ने खबरों के मसाले का भी जिक्र करते हुए चुटकी ली कि आजकल खबरों की रसोई में भी भरपूर मसाला है। पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, वर्ल्ड कप है और कुछ पत्रकार युद्धभूमि में भी हैं।
Read also-Weight Loss Diet: तेजी से कम करना चाहते हैं वजन ,डाइट में शामिल करें इन सब्जियों के जूस
लोकल फ़ॉर वोकल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ दीवाली के दीए तक ही सीमित है, इसका विस्तार करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए चीन का इशारा करते हुए कहा कि हमारे देश के गणेश जी छोटी आंख के तो हो ही नहीं सकते हैं। पीएम ने एक बार फिर से विकसित भारत बनाने के अपने संकल्प को भी दोहराया।सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसकी वजह से डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खबरें वेरिफाई हो रही है।
पीएम ने स्वच्छता के अभियान में मीडिया द्वारा साथ देने के लिए धन्यवाद कहते हुए मीडिया से छोटे शहरों की अर्थव्यवस्था पर कार्यक्रम करने की अपील की।पत्रकारों के साथ दीवाली मिलन के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली, गुजराती नववर्ष और छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ का पर्व भी अब राष्ट्रीय पर्व बन गया है। उगते सूर्य की पूजा हर जगह होती है, लेकिन, छठ पूजा हमें डूबते सूर्य की पूजा करना भी सिखाता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

