दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, ठंड से राहत के बीच इस दिन बारिश का अलर्ट

(अजय पाल)Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तेज बारिश के आसार बने हुए हैं. इसके साथ ही ओलावृष्टि और आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में  मौसम साफ बना रहेगा। लगातार बदलते मौसम के कारण  गुनगुनी धूप दिल्लीवासियों को दिन में खासी राहत दे रही है। तापमान में भी वृद्धि होने लगी है,फिलहाल सुबह-शाम की ठंड अभी बनी रहेगी।

Read also-Kisan Andolan : बंद किया गया सिंघु बॉर्डर,दिल्ली-नोएडा के बीच भीषण जाम, गुरुग्राम सीमा पर भी बुरा हाल

तापमान में गिरावट जारी- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे गुरुवार को एक बार फिर से  तापमान में गिरावट दर्ज की गई । दिल्ली में गुरुवार को  यह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिर कर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । मौसम विभाग के अनुसार  अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और भी गिरावट आ सकती है. वहीं 19 और 20 फरवरी को बारिश होने के भी आसार है।मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 फरवरी से 21 फरवरी  के बीच पांच दिनों तक मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा, जिसके चलते तूफानी हवाओं और तेज बारिश के आसार हैं.

इन राज्यों में हो सकती बारिश – हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में तीन दिन बाद यानी कि 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार, झारखंड में 15 और 16 फरवरी और गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 15 फरवरी की सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *