Sports News: ताइवान एथलेटिक्स ओपन में ज्योति याराजी ने जीता स्वर्ण पदक

Jyoti Yaraji:

Jyoti Yaraji: एशियाई चैम्पियन ज्योति याराजी ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन में शनिवार को महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया।
भारत के चार एथलीटों को स्वर्ण पदक मिला।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी याराजी ने 12.99 सेकंड का समय निकाला। जापान की असुका तेराडा को (13.04 सेकंड) रजत और चिसातो कियोयामा (13.10 सेकंड) को कांस्य पदक मिला।

Read also- राजा-सोनम केस की होगी CBI जांच, CM यादव ने गृहमंत्री से किया अनुरोध

याराजी ने 29 मई को दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था जिसमें उन्होंने 12. 96 सेकंड का समय निकाला था ।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस सिरसे ने पुरूषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13. 52 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता।ताइवान के सियेह युआन केइ (13.72 सेकंड ) को रजत और कुइ रू चेन (13 . 75) को कांस्य पदक मिला ।अब्दुला अबूबाकर और पूजा ने पुरूषों की त्रिकूद और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता ।अबूबाकर ने 16 . 21 मीटर की कूद लगाई हालांकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17. 19 मीटर है ।पूजा ने चार मिनट 11.63 सेकंड का समय निकाला।

Read also- हिमाचल के वीरेंद्र बने वॉलीबॉल महासंघ के अध्यक्ष, नागालैंड के प्रेम सिंह बाजोर को….

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *