जम्मू-कश्मीर के रामबन में लावारिस हालत में SUV मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ramban: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसयूवी सुरक्षा चौकी को चकमा देकर तेज गति में निकली, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इसके बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।ये घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब एसयूवी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी।Ram

Read Also: Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

चंदरकोट सुरक्षा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहन को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकला।अधिकारियों ने बताया कि वाहन को रोकने के लिए पुलिस ने उस पर तीन गोलियां चलायीं, लेकिन वाहन नाशरी क्षेत्र की ओर बढ़ता रहा।Ramban:

Read Also: दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता, यात्री से करीब 870 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद

इसके बाद जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की संयुक्त टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अरुण गुप्ता ने कहा, ‘‘जिला पुलिस ने संदिग्ध वाहन को दलवास के पास बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्रगति होने पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।’अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। साथ ही जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वाहन सुरक्षा चौकी को कैसे चकमा देकर निकला और इसके पीछे क्या मंशा थी।Ramban: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *