Ranchi: सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का प्रकोप, 2,196 पक्षियों को मारा गया

Ranchi: Avian flu outbreak in government poultry farm, 2,196 birds killed

Ranchi: रांची (Ranchi) के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने मीडियी से बातचीत के दौरान बताया कि खतरे से निपटने के लिए क्षेत्रीय पोल्ट्री फार्म, होटवार में 1,745 मुर्गियों सहित 2,196 पक्षियों को मार दिया गया है। साथ ही कुल 1697 अंडे भी नष्ट किये गये।

Read Also: Weather Update: कैसा है मौसम का मिजाज? जानें IMD का अनुमान

अधिकारी ने कहा कि एच5एन1 की मौजूदगी, एक प्रकार का एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो पक्षियों में बीमारी का कारण बनता है। इसकी पुष्टि भोपाल में आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई-सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) को भेजे गए नमूनों में की गई थी। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्य से इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय करने को कहा है।

Read Also: Bihar: पटना में जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मार कर हत्या

राज्य सरकार को संक्रमित और निगरानी क्षेत्रों की घोषणा, संक्रमित परिसरों तक पहुंच को प्रतिबंधित करने, पक्षियों को नष्ट करने और मृत पक्षियों और संक्रमित सामग्री के निपटान समेत तत्काल उपाय करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सभी को सूचित करने के लिए कहा गया है। 10 किमी के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *