रुबीना दिलैक की डिलीवरी से पहले पति ने दिया बड़ा सरप्राइज, केक पर लिखा ये खास मैसेज

 Rubina Dilaik Pregnancy- टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रूबिना दिलैक अपने बोल्डनेस लुक और एक्टिग को लेकर आये दिन चर्चाओं मे रहती हैं ।रूबिना दिलैक पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने शक्ति -अस्तित्व के एहसास की ,छोटी बहू, बिग बॉस ,जीनी और जूजू ,सहित कई टीवी शो में काम कर अपनी एक्टिग से काफी नाम कमाया ।आज वो किसी के नाम की मोहताज नही हैं….Rubina Dilaik Pregnancy

अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फ्रेज एंजॉय कर रही हैं । अपको बता दे कि अभिनेत्री और उनके पति अभिनव शुक्ला ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं और इसे लेकर रूबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बेहद ही एक्साइटेड हैं । वहीं डिलीवरी से पहले रुबीना ने अपने घर पर पति और फैमिली संग छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.

Read also – कबूतरबाजी पर अनिल विज बेहद सख्त,SIT द्वारा 1008 केस दर्ज किए

रुबिना दिलैक ने डिलीवरी से पहले परिवार संग किया सेलिब्रेशन

रुबीना द्वारा शेयर की गई वीडियो में, जल्द ही डैडी बनने वाले अभिनव को प्यार से रूबीना के बेबी बंप को सहलाते हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद अभिनव अपनी प्रेग्नेंट वाइफ रूबीना के लिए एक यमी चॉकलेट केक लाते हुए नजर आते हैं। केक को लाल गुलाबों से सजाया गया था और उस पर सफेद क्रीम से एक टेक्स्ट लिखा हुआ था, जिसमें लिखा हुआ लग रहा था, “ऑल द बेस्ट.”बाद में,

अभिनव और रूबीना को केक काटते देखा जा सकता है।

वीडियो में रुबीना के मम्मी पापा और बहन और जीजा भी नजर आते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए रूबीना ने कैप्शन में लिखा है। “ एक परिवार ही वह चीज़ है जिसकी हम सभी को ज़रूरत है…मेरे इनक्रेडिबल हसबैंड, प्यारे माता-पिता और मेरे रेग्यूलर चीयरलीडर्स ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की हमेशा ग्रेटफुल हूं…”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *