खुलेआम चल रहा है मुर्गों की लड़ाई का सट्टा, पुलिस ने 55 लोगों को किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh Sambhal, Sambhal News, Sambhal Police, Uttar Pradesh News, Sambhal News, UP Police, Gambler, उत्तर प्रदेश संभल, संभल समाचार, संभल पुलिस, उत्तर प्रदेश की खबरें, संभल की खबरें, यूपी पुलिस, जुआरी"

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने के आरोप में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को बहजोई थाना इलाके के परतापुर गांव में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाए जाने की खबर मिली थी, जिसके बाद शनिवार शाम वहां छापा मारा गया और 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

विश्नोई ने बताया कि बदायूं, अमरोहा समेत कई जगहों से लोग यहां आकर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाया करते हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read also- दिल्लीवालों को सर्दी का इंतजार, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि कल पुलिस टीमों द्वारा एक छापेमारी की गई। हमने इस मामले में 55 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों पर जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से दो मुर्गे जो आपस में लड़ रहे थे और 33 मुर्गे जिनके सिर और पैर बांधे हुए थे उनका बरामद किया गया है। साथ-साथ इनके पास से हजारों रुपये बरामद हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *