मकान में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग में 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी और बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है।

दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी पता नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई। यह घटना फेयरमाउंट इलाके की है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पास में ही फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है। अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मीडिया को सभी जानकारी भी दी।

राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *