संबित पात्रा का राजीव गांधी फाउंडेशन पर वार, जाकिर नाईक और मेहुल चौकसी के डोनेशन का खुलासा !

नई दिल्ली (ललित नारायण कांडपाल की रिपोर्ट)– राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी का कहना है कि इस फाउंडेशन में एक नहीं बल्कि जितने भी विवादित लोगों ने पैसा डोनेट किया है वो कोई इत्‍तेफाक नहीं बल्कि एक साजिश के तौर पर दिया गया था। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस ट्रस्‍ट में जाकिर नाईक से लेकर मेहुल चौकसी जैसे लोग फंड डोनेट कर चुके हैं।


“ये जो डोनेशन हुए थे ये कोई इत्‍तेफाक नहीं था बल्कि ये एक साजिश थी”

बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भ्रष्‍टाचार होता है वहां कांग्रेस का नाम ही आता है। उन्‍होंने कहा कि ये सबकुछ पैसा, फाउंडेशन और परिवार की कहानी है। जिसमें एक बार फिर भ्रष्‍टाचार सामने आया है। सबित पात्रा ने कहा कि सबसे पीएनबी बैंक में घोटाला करने वाले मेहुल चौकसी को लेकर किया। उन्‍होंने कहा कि इस कंपनी ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लगभग 10 लाख रूपये का डोनेशन दिया।

संबित पात्रा यही नहीं रूके। इसके बाद उन्‍होने राणा कपूर के डोनेशन के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। राणा कपूर इन दिनों यश बैंक से जुड़े घोटाले में जेल में है। ये वहीं आदमी है जिसने लगभग 2 करोड़ की एक पेंटिंग खरीदी थी। 2010 12 में हुई थी। सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार से अपने संबंध अच्‍छे बनाए रखने के लिए। इसने 14 सिंतबर 2016 को 9 लाख 45 हजार का फडं डोनेट किया आरजीएफ को। ये पैसा यश बैंक का था।

Also Read- क्या दिल्ली दंगों में था Facebook का हाथ, AAP नेता ने लगाया आरोप !

इसके बाद बीजेपी ने राजीव गांधी फाउंडेशन में जाकिर नाईक के दिए डोनेशन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। संबित ने कहा 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रूपये आरजीएफ को डोनेट किए। ये डोनेशन डीसीबी बैंक के जरिए हुआ। संबित ने ये कहकर कांग्रेस पर निशाना साधा कि जब बाद में इसका पैसा वापस करने की बात आई तो आरजीएफ ने ये पैसा एक दूसरे एकाउंट में ट्रांस्‍फर कर दिया। उन्‍होंने सवाल उठाया कि उसी एकाउंट में पैसा ट्रांसफर क्‍यों नहीं किया। ये खुलेआम डकैती है।

संबित पात्रा ने आरजीएफ को जीवीके ग्रुप से मिली 47 मोटोराइज्‍ड गाडि़यों को लेकर भी निशाना साधा। अब देखना ये होगा कि बीजेपी के इन आरोपों का कांग्रेस क्‍या जवाब देती है। 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *