Man Vs Wild- एक और नया दमदार वीडियो, Bear Grylls के संग Akki के खतरनाक स्टंट

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अब बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आने वाले हैं। जल्द ही, अक्की बेयर ग्रिल्स के शो ‘इनटू दी वाइल्ड’ में दिखेंगे। अक्षय कुमार ने एक नया वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें वो बेयर ग्रिल्स के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स का शो 11 सितंबर को ‘डिस्कवरी प्लस’ पर शाम 8 बजे रिलीज किया जाएगा और ‘डिस्कवरी नेटवर्क’ पर 14 सितंबर को दिखाया जाएगा। इस शो की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग के लिए मैसूर पहुंचे थे।

Also Read सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में परिवार से भी होगी पूछताछ, CBI के आगे क्यों चिल्ला पड़ीं रिया ?

इस शो की शूटिंग मैसूर के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई है, इसके लिए करीब 6 घंटे तक शूट किया गया। आपको बता दें, अक्षय कुमार तीसरे भारतीय है, जो बेयर ग्रिल्स के साथ शो में नजर आएंगे।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो में दिख चुके हैं, उनका ये एपिसोड 12 अगस्त 2019 में प्रसारण हुआ था। इसकी शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी।

इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल में गए थे। उनके एपिसोड की शूटिंग भी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हुई थी। काम की बात करें तो अक्षय कुमार इस समय लक्ष्मी बम, पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बेल बॉटम जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *