MP News: सतना में देर रात ढही तीन मंजिला इमारत, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

(दीपा पाल )-Satna Building Collapse: मध्य प्रदेश के सतना में मंगलवार (3 अक्टूबर) की देर रात एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई. आधिकारिक लोगों के मुताबिक, इस हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा सतना के बिहारे चौक इलाके का है.

सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाह भी देर रात मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक, यहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा था और उसी दौरान यह इमारत ढह गई. अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि अंदर कितने लोग फंसे हैं. हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है.’

मध्य प्रदेश के सतना शहर में मंगलवार आधी रात के आसपास एक इमारत गिरने के बाद दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया।अधिकारी ने बताया कि बिहारी चौक इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

Read also –कारगिल में पांचवें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लिए जारी मतदान

इमारत गिरने के बाद मलबे में दो मजदूर फंस गए थे, जिन्हें दमकलकर्मियों, पुलिस और एसडीआरएफ की एक टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन
के जरिए सफलतापूर्वक जिंदा बचा लिया गया।

सतना नगर निगम कमिशनर अभिषेक गहलोत ने कहा कि बेसिकली पन्नी लाल चौक के पास ये भवन था और इसका पुनर्निमाण ये लोग कर रहे थे और उसी में ये भवन धराशाई हो गया। जो प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई उसके अनुसार दो मजदूर इसके अंदर फंसे हुए थे, तो उनको निकालने के लिए निगम प्रशासन की, अतिक्रमण की, फायर की पूरी टीम टीम जो है, इसके अलावा पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के सारे लोग यहां पर उपस्थित हुए। सभी लोगों के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया और दोनों मजदूरों को सक्सेसफुली बाहर निकाल लिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *