(अजय पाल)- दिल्ली एनसीआर व आस पास के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। घरों में लोगों ने एसी, कूलर चलाना शुरु कर दिया है। गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। हीट वेव के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे है वही उत्तर प्रदेश में 18 व 19 तारीख को में लू चलने का अनुमान बताया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 17 मई को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 18 मई को तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली एनसीआर व आस पास के इलाकों में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया ।बता दे कि दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब , हरियाणा . मध्य प्रदेश व राजस्थान जैसे राज्य भीषण गर्मी की चपेट में आ चुके है। हीट वेब के चलते तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
नींबू पानी व गन्ने के जूस की बढ़ी डिमांड
मई के शुरुआत में बारिश से न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिली थी । बल्कि गर्मी के मौसम में लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा था ।लेकिन अब मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है।गर्मी का सितम तेजी से बढ़ता जा रहा है। गर्मी से बचने के लोग गन्ने का जूस ,लस्सी , नींबू पानी, बेल शरबत का सहारा ले रहे है।
Read also –अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टली
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
दिल्ली एनसीआर का तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है।वही मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जतायी । मौसम विभाग के 20 मई को मणिपुर .मिजोरम , त्रिपुरा नागालैंड व अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होेने की संभवना जतायी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

