चुस्की वाला लव पड़ सकता है आप पर भारी, उससे पहले जान ले ये जरूरी बातें

Fact About Tea, चुस्की वाला लव पड़ सकता है आप पर भारी, उससे पहले जान ले ये .....

 (प्रियांशी श्रीवास्तव ) : आज हम लाइफस्टाइल में बात करने वाले है आप सबकी चहेती चाय पर ….चाय जिससे लाखों करोड़ो लोग बेइंताह इश्क करते है। कोई प्यार में धोखा खाने के बाद चाय का सहारा लेता है तो कोई अपनी पहली मुलाकात चाय पर करता है। तो कोई चाय का ऐसा आदी होता है बिना चाय पिए दिन ही नहीं गुजार सकता तो आज इसी बीच हम चाय पर चर्चा करेंगे। दरअसल हम चाय से जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे कि चाय हमारी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती है। अगर जो इन बातो का ध्यान न रखा जाए।                                              Fact About Tea

ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेनी होती है। आपको भी अगर खाली पेट चाय पीने की आदत है, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। भले ही बहुत से लोगों के लिए ये कम्फर्ट ड्रिंक हो, लेकिन जागने के तुरंत बाद खाली पेट इन्हें पीना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्या बन जाती है। इसी लिए चाय के साथ कुछ लेना जरुरी होता है।

Read also:सीएनजी की कीमतों में उछाल, जानिए आपके शहर के ताजा दाम

चाय पीने से पहले या चाय के साथ कुछ बिस्किट खा लें।चाय पीने से पहले एक ग्लास पानी पी लें। चाय पीने के बाद नाश्ता कर लें। इन सब चीजों को करने से सुबह की चाय आपके शरीर पर असर नहीं करेगी। हो सके तो कोशिश करें नाश्ता करने के घंटे बाद चाय का सेवन करें। इसके अलावा सोने से पहले या रात के खाने के बाद भी चाय का सेवन नहीं करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Fact About Tea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *