अहमदाबाद में 10 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगा दक्षिण अफ्रीका

South Africa V/S Afghanistan- वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 42वें मैच में दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला विश्व कप सेमीफाइनल के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी की तस्वीर भी साफ कर देगा।

वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होने के नाते क्विंटन डी कॉक टॉप ऑर्डर में दक्षिण अफ्रीका के मुख्य बल्लेबाज हैं।वहीं रासी वैन डेर डूसन और एडेन मार्कराम ने भी कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। दक्षिण अफ्रीका की अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो केशव महाराज और मार्को जानसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read also- गुरुग्राम में डबल डेकर बस में आग, दो लोगों की मौत

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान विश्व कप में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ उभरी है।अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जदरान और अजमतुल्लाह उमरजई ने टीम के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। वहीं अफगानों की सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी है, जिसमे राशिद खान और नवीन-उल-हक ने टूर्नामेंट में अपनी काबिलियत साबित की है।         PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *