Sports News: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कपिल देव को पछाड़ने से सिर्फ दो विकेट दूर

Sports News

Sports News: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। Sports News

स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं। 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पास कपिल को पीछे छोड़ने के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से भी आगे निकलने का मौका होगा। Sports News

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत

इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर स्टार्क ने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेल ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है। जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।’’ Sports News

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आठ मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सूची में उनसे आगे शेन वार्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं। Sports News

Read Also: CM सतीशन ने नदी में डूब रहे युवक को बचाते हुए जान गंवाने वाले तैराकी प्रशिक्षक को दी श्रद्धांजलि

इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत की है। स्टार्क इस साल आईपीएल में कुछ मैच खेलने के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 36 साल के होते हैं और 16 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो उम्मीद रहती है कि आपने अपने खेल में कुछ न कुछ सुधार जरूर किया होगा।’’ Sports News

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट मैच 13 से 17 अगस्त डॉर्विन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच मकाय में 22 से 26 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *