Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत

Delhi Weather

Delhi Weather: दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। Delhi Weather

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.3 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। Delhi Weather

Read Also: CM सतीशन ने नदी में डूब रहे युवक को बचाते हुए जान गंवाने वाले तैराकी प्रशिक्षक को दी श्रद्धांजलि

सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 को “संतोषजनक”, 101 से 200 को “मध्यम”, 201 से 300 को “खराब”, 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है। Delhi Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *