बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर

मुंबई: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर ली है। अब श्रीदेवी-बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है।

खुशी कपूर पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। खुशी बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बोनी कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि ‘हां, खुशी भी अभिनय करना चाहती हैं और आप जल्द ही कोई ऐलान सुन सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by khushi kapoor (@khushi.kapoorr)

बोनी कपूर ने साफ किया है कि वह उन्हें ल़ॉन्च नहीं कर रहे। बोनी कपूर ने बताया कि वह खुशी को ल़ॉन्च नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि मेरे पास रिसोर्सेस हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि इन्हें कोई और ल़ॉन्च करे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by khushi kapoor (@khushi.kapoorr)

नहीं तो पक्षपात वाला रवैया आ जाता है। आप बतौर फिल्ममेकर इसे अफोर्ड नहीं कर सकते और न ही एक एक्टर के लिए यह अच्छा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *