उत्तरी जोहान्सबर्ग में बन रहा विशाल स्वामीनारायण मंदिर, अगले साल तक पूरा होगा निर्माण

Swaminarayan Temple– बीएपीएस स्वामीनारायण संगठन के स्वामी ब्रह्मभट्ट ने पीएम मोदी को उत्तरी जोहान्सबर्ग में विशाल मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र के बारे में बताया, जो अगले साल तक पूरा हो जाएगा। पीएम मोदी मंदिर के साथ बड़े सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकर बहुत खुश थे, जो जोहान्सबर्ग में बन रहा है। स्वामीनारायण मंदिर, अफ्रीका और दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा है…Swaminarayan Temple

स्वामी ब्रह्मभट्ट ने कहा, “हमारे पास एक ऐसे प्रधानमंत्री है जो न केवल रुचि रखते हैं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि भारतीय मूल्य, हमारी संस्कृति और हमारे धर्म की बहुमुखी प्रतिभा, दुनिया की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं कि पीएम मोदी मंदिर के साथ बड़े सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकर बहुत खुश थे, जो जोहान्सबर्ग में बन रहा है। स्वामीनारायण मंदिर, अफ्रीका और दक्षिणी गोलार्ध में सबसे बड़ा है।”

Read also-सीमा हैदर ने पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भेजी राखी, वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका और यूनान की चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस दौरान वो 15वें ब्रिक्स शिखर-सम्मेलन में शामिल होंगे और दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *