पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत, 1 घायल

Tamil Nadu: Car rams into crowd of pilgrims on padyatra, 4 women killed on the spot, 1 injured

Tamil Nadu: तमिलनाडु में समयपुरम मरिअम्मन मंदिर की पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें चार महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा सुबह करीब पांच बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवचूर के पास चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।महिलाएं मंदिर की ओर पैदल जा रही थीं। उसी समय चेन्नई से त्रिची जा रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने महिलाओं को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान कुड्डालोर की मलारकोडी (35), शशिकला (47) और विजयालक्ष्मी (40) और सलेम की चित्रा (40) के रूप में की गई है। तोझार कुडिकट्टई की ज्योतिलक्ष्मी (57) को गंभीर चोटें आईं।

Read Also: Middle East Relations: अमेरिका ने इजराइल और सऊदी अरब को अरबों अमेरिकी डॉलर के हथियार बेचे जाने को मंजूरी दी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए पेरंबलूर जिला सरकारी मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शिकायत के आधार पर, पेरंबलूर पुलिस ने मामला दर्ज किया और चेन्नई के रहने वाले गौतम (24) नाम के कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।  Tamil Nadu:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *