कोलकाता में नहीं थम रहा बवाल, BJP यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस का किया घेराव

Kolkata News: 

Kolkata News:  कोलकाता कांड को लेकर बीजेपी यूथ विंग ने कोलकाता पुलिस उत्तरी डिवीजन के कमिश्नर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की, जिसकी आरजी कर मेडिकल अस्पताल के परिसर में रेप के बाद हत्य कर दी थी।बीेजेपी युवा मोर्चा उत्तर कोलकाता यूनिट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीसी, उत्तर के कार्यालय की ओर मार्च किया।

Read Also: ज्यादा फोन चलाने से हो रहा है ब्रेन कैंसर, जानें क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय?

पुलिस ने दी ये जानकारी-  बीेजेपी नेता सजल घोष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर (उत्तर) अभिषेक गुप्ता, कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल को हटाने की मांग की। अभिषक गुप्ता के अधिकार क्षेत्र में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आता है,पुलिस ने डीसी नॉर्थ के कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की ।

Read Also: दमोह में तालाब में डूबने से 4 लड़कियों की मौत, धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंची थीं मंदिर

लेडी डॉक्टर की हत्या से सहमा बंगाल -आपको बता दें कि  कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था । जैसे ही ये खबर वायरल हुई पूरे देश में रोष फैल गया था। इस घटना के संबंध में संजय रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था।कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *