सावन का आज पहला सोमवार, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन महीने का आज पहला सोमवार है। देशभर के शिवमंदिरों में अपने आराध्य भगवान देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धा और भक्ति में रमे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read Also: अयोध्या के एक होमस्टे में युवक-युवती का मिला शव, गोली लगने से हुई मौत

आपको बता दें, सावन माह का शुभारंभ 11 जुलाई से हो चुका है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। वहीं आज सावन के पहले सोमवार के दिन शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और मंदिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे हैं। इस बार सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि शिव भक्तों को कोई असुविधा ना हो।

सावन माह के दौरान 9 सर्वार्थ सिद्धि योग और 12 रवि योग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं। इस बार सावन महीने में कुल 4 सावन सोमवार पड़ रहे हैं, जोकि क्रमश: 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त को हैं। सावन के ये सोमवार भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए काफी विशेष दिन माने जाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *