हमीरपुर में DC ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराकर पुलिस ने ली तलाशी

Hamirpur News:

Hamirpur News: हमीरपुर और चंबा जिला आयुक्तों के कार्यालयों को उड़ाने की धमकी देने वाले एक मेल के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है।चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने कहा, “डीसी कार्यालय को सुबह करीब 11.30 बजे एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।इस धमकी के बाद पूरे परिसर को कराया गया और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया। वहीं पुलिस मेल कहां से आया इसकी भी जांच कर रही है।

Read also-Pahalgam: आतंकी हमले के बाद भी नहीं डरे पर्यटक, पहलगाम में अपनी शादी की सालगिरह मना रहा महाराष्ट्र का जोड़ा

हमीरपुर में तलाशी अभियान के दौरान कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाला गया और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया और फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय पर रखा गया था।हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है।हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।16 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव और मंडी के डीसी के दफ्तर में भी इसी तरह के दो धमकी भरे मेल आए थे, जिसके बाद दोनों दफ्तरों को खाली कराकर सैनिटाइज किया गया था। इसमें कोई बम नहीं मिला।

Read also-Haryana News: सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, आतंकवाद पर कही ये बात

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *