Toxic: फिल्म ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं- अभिनेत्री हुमा कुरैशी

Toxic

Toxic: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि वो ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, यश के साथ एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आएंगी। हुमा ने कहा कि उनसे फिल्म को लेकर लगातार कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जब से मैंने ये फिल्म साइन की है, तब से मुझे जो प्यार मिल रहा है, वो शानदार है। जब भी मैं कहीं जाती हूं और पिछले एक साल में जब भी मैं आप में से कई मीडिया और प्रेस के लोगों से मिली हूं, तो हर कोई मुझसे एक ही सवाल पूछता है और वो है ‘टॉक्सिक’ के बारे में। मैं कुछ कहूं या नहीं, मुझे लगता है कि आप लोग उसे वायरल कर देते हैं। यही इस फिल्म की ताकत है।” Toxic

Read Also: Delhi BJP: दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को दिल्ली BJP कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने कहा, “गीतू, आप हमारे लिए एक शानदार अध्याय रही हैं। जब भी मुझसे मेरे किरदार के बारे में पूछा जाता है, तो मैं कहती हूं, ‘रुकिए, मैं आपको ज्यादा नहीं बता सकती। आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म खुद अपनी कहानी बताएगी। मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद यश। आप शानदार हैं। मैंने हर दिन आपसे बहुत कुछ सीखा है। मैं पहले से ही फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्या हम इसे अभी रिलीज कर सकते हैं?”

फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म की कहानी 1940 से लेकर 1970 के दशक के बीच गोवा की पृष्ठभूमि पर है। फिल्म में ‘केजीएफ’ स्टार यश राया नाम के गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। Toxic

Read Also: Delhi Politics: दिल्ली में गरीबों के राशन को लेकर AAP ने BJP सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। फिल्म की शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में की गई है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में डब करके भी रिलीज किया जाएगा। Toxic

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *