पंजाब और हरियाणा के बाद किसानों का प्रदर्शन देश की राजधानी में संसद के पास तक पहुंचा

देश में किसान बिल के विरोध में गुस्‍सा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला दिल्‍ली का है जहां पर विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्‍टर में आग लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लगभग 15-20 लोगों ने सोमवार सुबह इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ट्रैक्टर में आग लगा दी।

 

पिछले हफ्ते संसद द्वारा पारित किए गए विवादास्पद फार्म विधानों को लेकर देश भर के किसानों और विपक्षी दलों के विरोध के बीच यह घटना सामने आई है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार उन्हें सुबह 7.42 बजे घटना के संबंध में सूचना मिली और दो फायर टेंडर्स को घटनास्थल पर भेजा गया जिन्‍होंने आग पर काबू पाया।

 

“लगभग 15-20 लोगों ने सुबह 7.15-7.30 बजे के आसपास इकट्ठा किया था और ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की थी। आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को हटा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, “मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।“

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *