Delhi Air Quality: नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब

Delhi Air Quality

Delhi Air Quality: शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अन्य स्टेशनों की बात करें तो, पालम में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है, लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है, रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है, और आयानगर में 7.6 डिग्री सेल्सियस, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री कम है। Delhi Air Quality

Read Also: Trump Tariffs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 50 प्रतिशत शुल्क वसूलने की धमकी दी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 238 रहा, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। शहर भर में वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रही, जिसमें 19 निगरानी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’, 12 पर ‘मध्यम’ और 8 पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया, जो सबसे खराब श्रेणी में आता है। Delhi Air Quality

Read Also: Haryana News: एंबुलेंस उपलब्ध न कराने पर पत्नी के शव को रिक्शा पर लादकर घर ले गया पति

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि कल से शुरू होने वाले तीन दिनों तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। Delhi Air Quality

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *