योगी सरकार की वृद्धावस्था पेंशन बनी सहारा, बुजुर्गों के जीवन में ला रही सम्मान और सुरक्षा

Uttar Pradesh: Yogi government's old age pension becomes a support, bringing respect and security to the lives of the elderly.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार बुजुर्गों के जीवन में सहारा बनकर खड़ी है। वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों को हर महीने सम्मान के साथ आर्थिक सुरक्षा दे रही है। प्रदेश में अभी 67.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वहीं सरकार के पेंशन को फैमिली ID से जोड़ने के निर्णय से अब इसमें 8.25 लाख और लोगों के इजाफे का अनुमान है। इस नई व्यवस्था में अब बुजुर्गों को फार्म भी भरने की जरुरत नहीं होगी।

वर्तमान में रायबरेली जिले के बुजुर्गों को भी पेंशन का बड़ा लाभ मिल रहा है, जहां 1.35 लाख से अधिक बुजुर्ग हर महीने 1000 रुपए पेंशन पा रहे हैं। जिसकी त्रिमासिक किस्त हर तीन महीने में तीन हजार रूपये सीधे खाते में पहुंचती है। Uttar Pradesh

Read Also: कांग्रेस ने देश में विमानन संकट के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया

बकवारा गांव के श्रीराम मौर्या और रानी देवी जैसे अनेक बुजुर्गों के लिए यह पेंशन दवा, राशन और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर रही है। फूलमती के लिए यह योजना आत्मसम्मान का आधार बन चुकी है, क्योंकि अब उन्हें जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल ने वृद्धावस्था पेंशन को न सिर्फ सुचारू बनाया है, बल्कि इसे हर ज़रूरतमंद बुजुर्ग तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *