संभल की जामा मस्जिद में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुमे की नमाज

Uttar Pradesh: Friday prayers offered peacefully in Sambhal's Jama Masjid. sambhal news, sambhal violence news, sambhal jama masjid survey, UP news hindi, UP samachar, sambhal jama masjid controversy, sambhal jama masjid survey news, sambhal news, UP news, #sambhalnews, #violenceawareness, #jamamasjid, #jamamasjiddelhi, #controversy, #UttarPradesh, #UPPolice, #UPNews

Uttar Pradesh: कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शाही जामा मस्जिद और जिले की कई दूसरी जगहों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। मुगलकालीन मस्जिद में सर्वे के बाद हिंसा भड़क गई थी। नमाज से पहले जिले के अधिकारियों ने लोगों से अपील की थी कि वे जामा मस्जिद में इकट्ठा होने के बजाय आस-पास की मस्जिदों में नमाज अदा करें।

Read Also: गोंदिया में राज्य परिवहन की बस पलटने से 12 लोगों की मौत, कई घायल

साथ ही इलाके पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा मस्जिद के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि निगरानी को और बेहतर बनाने और किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। मुरादाबाद के डिविजनल कमिशनर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि इलाके के संवेदनशील धार्मिक स्थलों और चंदौसी में न्यायालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Read Also: मथुरा शाही ईदगाह परिसर विवाद से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 9 दिसंबर को करेगा सुनवाई

संभल में 19 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर हुए शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद से तनाव जारी है। दावा किया गया था कि इस जगह पर पहले हरिहर मंदिर था। 24 नवंबर को उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब प्रदर्शनकारी मस्जिद के पास इकट्ठा हुए और सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान पथराव और आगजनी हुई। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *