मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं के साथ दीपोत्सव मनाया

Ram Mandir: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं के साथ दीपोत्सव मनाया।मुख्यमंत्री ने घाट पर देवी गंगा से प्रार्थना की और अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए दीये जलाए। इस अवसर पर राज्य की राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में ‘शोभा यात्राएं’ निकाली गईं और ‘भंडारे’ आयोजित किए गए।

Read also-रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या समेत देशभर मे मनाया जा रहा है दीपोत्सव

वहीं सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का जश्न मनाया।गौतम गंभीर ने कहा कि भगवान राम हर भारतीय, हर महिला और समाज के हर वर्ग के हैं।राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ पर विपक्ष के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये विपक्ष की इच्छा है कि वो इस मौके पर जश्न मनाना चाहते हैं या नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गौतम गंभीर को भी इस शुभ अवसर पर दीये जलाते हुए देखा गया।

Read also-राम मंदिर का निर्माण करने वाले श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाए फूल – वीडियो वायरल

सुमित्रा महाजन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष: बड़ी सफलता पूरी हो गईं। आज का आनंद ही कुछ अलग है। और मेरा आनंद कुछ ऐसा हो गया कि मन मंदिर में बहुत भीड़ भाड़ में वैसे गई, जैसे-तैसे दर्शन तो करके ही जाना।”
(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *