रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Uttarakhand: Encounter between police and criminal in Roorkee, criminal with reward arrested, Roorkee, encounter, animal smuggler, Roorkee News in Hindi, Latest Roorkee News in Hindi, Roorkee Hindi Samachar

Uttarakhand: उत्तराखंड के रुड़की में रविवार यानी 5 जनवरी को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा गया। भगवानपुर क्षेत्र के हसनपुर टाडा जलालपुर में हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Read Also: CM माझी ने किया आदिवासी मेले का उद्घाटन, की ‘शहीद माधो सिंह हाथ खर्चा योजना’ की शुरुआत

भगवानपुर क्षेत्र के हसनपुर टाडा जलालपुर में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोकशी के मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *