Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर में आज रेलवे इतिहास का एक और नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में जम्मू तवी से श्रीनगर तक विस्तारित 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले यह ट्रेन केवल कटरा तक सीमित थी, अब इसे जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक उत्साहपूर्ण माहौल था। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।Vande Bharat:
Read Also- Delhi: पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार, जानिए क्या है वजह ?
यह 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले 8 कोच वाली थी, जिसे बढ़ती मांग को देखते हुए विस्तारित किया गया है। ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर तक लगभग 266 किलोमीटर की दूरी करीब 4 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। नियमित सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी।इस मौके पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि “पिछले 12 वर्षों में रेलवे क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव आया है।Vande Bharat:
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की निरंतर गति देखने को मिल रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि यात्री मांग को देखते हुए हमने इस ट्रेन की क्षमता 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच कर दी है। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।” अश्वनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन कश्मीर के आर्थिक विकास पर्यटन को नई रफ्तार देगी।Vande Bharat:
Read Also-Iran: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का बड़ा बयान, परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा ईरान
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस सेवा का स्वागत करते हुए कहा कि यह पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट देगी। यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर की राजधानियों को सीधे जोड़ेगी और घाटी के लोगों को आधुनिक, तेज और आरामदायक सफर का अनुभव कराएगी।रेल मंत्रालय का यह कदम जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और मजबूती से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।Vande Bharat:
