पहलगाम हमले पर उप-राष्ट्रपति वेंस: हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं

Pahalgam Attack:

Pahalgam Attack: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे. डी. वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।भारत की यात्रा पर आए वेंस ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Read also-जयपुर में उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस बोले-भारत और USA मिलकर बहुत कुछ हासिल कर ….

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों में हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं क्योंकि वे इस भयानक हमले पर शोक मना रहे हैं।आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर कश्मीर के पहलगाम शहर के पास घास के मैदान पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। ये 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

Read also-आतंकी हमले के बाद एक्शन में सरकार, PM ने गृह मंत्री से की बात.. सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

एक उच्च अधिकारी ने कहा कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने इस आतंकवादी हमले को “हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा” बताया।अमेरिकी उप-राष्ट्रपति वेंस अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और उनके तीन बच्चों – बेटे इवान, विवेक और बेटी मीराबेल के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *