कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने की पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात

हरियाणा विधानसभा के चुनावी संग्राम के बीच कांग्रेस का दामन थामकर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली मशहूर पहलवान विनेश फोगाट ने आज औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होकर प्रदेश के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की है।

Read Also: गणेश चतुर्थी 2024: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट से हुई इस मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट कर कहा कि “देश की शान, हरियाणा की मजबूत बेटी @Phogat_Vinesh ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली निवास पर मुलाकात की। संघर्ष व कामयाबी की मिसाल विनेश फोगाट का कांग्रेस में स्वागत है।”

इसके दूसरी ओर दिल्ली में जारी रहीं कांग्रेस की बैठकों के बाद दीपक बाबरिया ने देर शाम टिकटों के ऐलान से पहले इस बात का खुलासा कर दिया है कि आज ही कांग्रेस में शामिल हुईं रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनावी अखाड़े में उतारा जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *