Vocal For Local: छत्तीसगढ़ की महिलाएं दे रही हैं ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल को बढ़ावा

Vocal For Local

Vocal For Local: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ सरकार भी आगे बढ़ा रही है। ‘बिहान’ योजना के जरिए सरकार गांव की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ रही है और उन्हें रोजगार के मौके दे रही है। Vocal For Local

साल 2024-25 में 71 हजार से ज्यादा महिला समूहों को 1,145 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक लोन दिया गया है, जिससे वे अपना कारोबार शुरू करके स्वावलंबी बन रही हैं।

Read Also: Bihar Elections 2025: कांग्रेस और RJD ने छठी मैया का अपमान किया, प्रदेश के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे- PM मोदी

स्वयं सहायता समूहों के जरिए इन महिलाओं ने रोजगार का नया रास्ता बनाया है। कुकीज़, नमकीन, साबुन से लेकर बायो प्रोडक्ट्स तक – ये महिलाएं सब कुछ खुद तैयार कर रही हैं और सीधे बाजार में बेच रही हैं। रायपुर के सरस मेले में प्रदेश भर से 200 से ज्यादा स्टॉल हैं, जो तमाम स्थानीय प्रोडक्ट के माध्यम से नारी शक्ति और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त कर रहा है। Vocal For Local

महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मिशन के तहत अलग- अलग समूह की महिलाओं को एक छत के नीचे रोजगार मिल रहा है, सेरीखेड़ी में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण भी मिल रहा और समूह में महिलाएं वस्तुओं का उत्पादन कर रही है। Vocal For Local

Read Also: Cricket News: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने अपनी चोट को लेकर प्रशंसकों को दी जानकारी

योजना के शुरु होने से अब तक राज्य में 2,69,343 स्वयं-सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनसे 28,15,726 परिवार जुड़ चुके हैं। प्रदेश सरकार की मदद से आत्मनिर्भर भारत का सपना अब गांव-गांव में सच हो रहा है, और इन महिलाओं की मेहनत से ‘वोकल फॉर लोकल’को भी नया रूप मिल रहा है। Vocal For Local

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *