Delhi Election: दिल्ली में शांतिपूर्ण रहा मतदान, पुलिस की मुस्तैदी से मतदान समस्याओं का हुआ समाधान

Delhi Election News:

Delhi Election News: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण रहा और मतदान के दौरान आई किसी भी शिकायत की पुलिस ने तुरंत जांच की।दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की थीं, यही वजह है कि सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण रहा। किसी भी बड़े व्यवधान या हिंसक झड़प की कोई खबर नहीं मिली।”

Read also-दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी बोले- बंगाल में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी रिलायंस

श्रीवास्तव ने कहा, “सभी दलों की ओर से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं। मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और उचित समाधान सुनिश्चित किया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read also-चरखी दादरी से प्रयागराज के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।दिल्ली में लगभग 1.56 करोड़ मतदाता हैं।सबसे अधिक मतदान उत्तर-पूर्वी जिले में 52.73 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम मतदान नई दिल्ली जिले में 43.10 प्रतिशत दर्ज किया गया।सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 56.12 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि करोल बाग में सबसे कम 39.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *