“शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ का आज होगा पोस्टमार्टम, परिवार लेगा अंतिम संस्कार का फैसला”

West Bengal: Shubhendu's PA Chandranath's post-mortem will be conducted today

West Bengal: भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ के घर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे और कहा कि उनका परिवार गुरुवार यानी आज 7 मई को पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार के बारे में फैसला करेगा। पार्टी के एक सूत्र ने ये जानकारी दी। चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम आज पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस समय परिवार की इच्छाएं सर्वोपरि हैं। मृतक के परिवार से विचार-विमर्श के बाद अंतिम संस्कार संबंधी फैसले लिए जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व लगातार रथ के परिजनों के संपर्क में है। बुधवार रात गोली मारे जाने की घटना के बाद रथ को जिस अस्पताल में ले जाया गया था, उसके बाहर बीजेपी कार्यकर्ता जमा हो गए और हत्या में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

Read Also: “शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या सुनियोजित साजिश, हमले से पहले हमलावरों ने की थी रेकी”

बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘हम दोषियों के लिए ऐसी सजा चाहते हैं कि मिसाल कायम हो। लोकतांत्रिक राज्य में ऐसे हमले निंदनीय हैं।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए अस्पताल और रथ के घर के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे मध्यमग्राम के डोलतला के पास मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने रथ की गाड़ी का पीछा किया, उन्हें रुकने के लिए मजबूर किया और गोली चलाकर भाग गए। चश्मदीदों ने दावा किया कि रथ को ले जा रहे वाहन को पहले दोहरिया जंक्शन के पास एक छोटे चार पहिया वाहन ने रोका, जिसके बाद एक मोटरसाइकिल सवार कार के पास आया और करीब से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *