PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरा होने पर बृहस्पतिवार यानी आज 7 मई को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर ‘डिस्प्ले पिक्चर’ (डीपी) बदल दी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मोदी के प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर काली पृष्ठभूमि पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा हुआ चित्र लगाया गया है।
Read Also: “शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ का आज होगा पोस्टमार्टम, परिवार लेगा अंतिम संस्कार का फैसला”
इस चित्र में तिरंगा है और अंग्रेजी में लिखे ‘सिंदूर’ शब्द के एक ‘ओ’ अक्षर में सिंदूर भरा हुआ दिखाया गया है, जो विवाहित हिंदू महिलाओं का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर को तीनों रक्षा बलों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पश्चिमी सीमा पर सात से 10 मई, 2025 तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था। यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।
