पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री के कार्यालय पर हमला, 1 गिरफ्तार

West Bengal: West Bengal Law Minister's office attacked, 1 arrested, Kolkata-General, Web News, West Bengal News, Malay Ghatak, Coal Smuggling Case, West Bengal News, West Bengal News

West Bengal: पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में बुधवार यानी की कल 22 जनवरी को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटक का आवास यहां अपकार गार्डन इलाके में है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Read Also: CAA के तहत सिख प्रवासियों को मिली भारतीय नागरिकता, अब पहली बार डालेंगे वोट

बता दें, घटक ने बताया कि मेरे परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं, और यह किसी अनजान व्यक्ति का काम हो सकता है। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रशासनिक दौरे पर उत्तर बंगाल में हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आवास की सुरक्षा चूक पर चिंता व्यक्त की। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण आसनसोल से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर घटक के घर के सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर शाम करीब 4.45 बजे भवन के भूतल पर स्थित कार्यालय में घुस गया और वहां एक मेज के ऊपर लगे कांच को तोड़ दिया। उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसने मेज़ का शीशा इसलिए तोड़ा क्योंकि उसे मंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Read Also: जयशंकर भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उत्साहित, कहा- रिश्ते को आगे बढ़ाने में रुचि

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम उसकी पहचान करने और उसके असली इरादे का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। घटक ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, मैं घर पर नहीं था। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन है या वह मेरे घर में कैसे घुस आया। मेरे परिवार के सदस्य ठीक हैं। मंत्री की पत्नी सुदेशना घटक घर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वह पूरी घटना से “दुखी” हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *