कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष को क्यों लिखी चिट्ठी ? जानें

Mallikarjun Kharge:

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब बीआर अंबेडकर और दूसरी मशहूर शख्सियतों की मूर्ति पहले वाली जगह पर ही लगाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को चिट्ठी लिखी है।लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति को लिखी चिट्ठी में खरगे ने कहा है कि राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों को बिना किसी परामर्श के “मनमाने ढंग से” एक अलग कोने में स्थानांतरित कर दिया गया है और यह लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन है।

Read Also: Rajasthan: प्रदेश के 9 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम?

“मैं सबसे पहले इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि इन मूर्तियों को मनमाने ढंग से, बिना किसी परामर्श के हटाना, हमारे लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन है। यह उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है कि महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियां यहां स्थित थीं।कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय नेताओं और सांसदों के चित्र और मूर्तियां स्थापित करने के लिए एक समर्पित समिति है लेकिन 2019 के बाद से इस पैनल का पुनर्गठन नहीं किया गया है।”

Read Also: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से उछलकर 77.5 हजार के पार, निफ्टी 32 के ऊपर

चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और अन्य राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएं जिन्होंने एकता के लिए बहुत योगदान दिया और हमारे राष्ट्र की अखंडता को उचित सम्मान और आदर के साथ उनके मूल स्थानों पर ही लगाना चाहिए।मूर्तियों की जगह बदलने पर कांग्रेस ने सख्त ऐतराज जताया है।विपक्षी दल अक्सर संसद परिसर के भीतर गांधी और अंबेडकर की मूर्तियों के सामने विरोध मार्च और आंदोलन करते रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *