झारखंड में CM हेमंत सोरेन की ट्रैक्टर वितरण योजना से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर किसान

Women Empowerment In Agriculture,#Jharkhand, #HemantSoren, #TractorDistribution, #WomenEmpowerment ,#SelfReliantFarmers, #AgricultureRevolution, #WomenInFarming, #SustainableAgriculture, #RuralDevelopment, #EmpowerWomen,

Women Empowerment In Agriculture: ट्रैक्टर की चाबी घुमाते ये हाथ मंजू देवी के हैं, जो झारखंड के एक छोटे से गांव गणेशपुर की रहने वाली हैं। मंजू देवी मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना की लाभार्थी हैं, जिसके तहत उन्हें यह ट्रैक्टर आधी कीमत पर मिला है। इस योजना के माध्यम से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण दिए जा रहे हैं।प्रदेश सरकार ने 2025-26 के बजट में कृषि को प्राथमिकता देते हुए ₹6,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है।

Read also-राजस्थान के भरतपुर में MBBS के छात्र ने कथित तौप पर की आत्महत्या

इसमें से ₹140 करोड़ रुपये किसानों और महिला समूहों को कृषि उपकरण वितरण के लिए निर्धारित किए गए हैं।इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ट्रैक्टर देकर न केवल रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिले हैं, बल्कि सरकार इन महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की ट्रेनिंग भी दे रही है। पिछले तीन वर्षों में 6,000 से अधिक महिलाएं ट्रैक्टर चलाना सीखकर खेती कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Read also- Paddy Rate: पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवंबर को शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना से न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे ही एक लाभार्थी हैं रांची जिले की हुरहुरी दूध उत्पादक सहयोग समिति के सुरजीत कुमार शाही, जिन्हें 14 जुलाई 2025 को 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर मिला है। इस ट्रैक्टर से उनकी खेती के काम अब काफी आसान हो गए हैं।राज्य में अब तक करीब 400 बड़े और 931 मिनी ट्रैक्टर बांटे जा चुके हैं, जिससे किसानों की खेती बेहतर हुई है।मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना महिलाओं को सबल बनाने के साथ गांव की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है।Women Empowerment In AgricultureWomen Empowerment In AgricultureWomen Empowerment In Agriculture

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *